लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 01:37 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर घाटे में चल रहे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल के कारण बुधवार को एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो पर बसों का संचालन बंद रहा। हड़ताल के 14वें दिन में प्रवेश करने के बीच राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कर्मचारियों से अपनी हड़ताल वापस लेने की अपील की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एमएसआरटीसी के अध्यक्ष परब ने यहां राज्य सरकार के 'सह्याद्री गेस्ट हाउस' में महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान हड़ताल खत्म करने की अपील की।

विज्ञप्ति में परब के हवाले से कहा गया है, ''हड़ताल के कारण निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हड़ताल को वापस लिया जाए। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है।''

उधर, एमएसआरटीसी ने ‘‘गैरकानूनी’’ हड़ताल में प्रदेशभर से शामिल हुए 542 और कर्मचारियों को बुधवार को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 376 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था और इसी के साथ ही अभी तक निलंबित किए गए कर्मियों की संख्या बढ़कर 918 हो गयी है। बुधवार को जिन 542 कर्मचारियों को निलंबित किया गया वे 63 बस डिपो के कर्मचारी हैं।

निगम ने बुधवार को कुछ हड़ताली कर्मचारियों और उनके यूनियन के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक अवमानना याचिका दायर की। अदालत ने यूनियन नेताओं और कर्मचारियों को शुक्रवार तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया तथा विषय की अगली सुनवाई 15 नवंबर के लिए निर्धारित कर दी।

निगम ने दावा किया है कि यूनियन ने उच्च न्यायालय के उस शुरुआती आदेश का उल्लंघन किया है जिसके जरिये उनसे हड़ताल जारी रखने से रोका गया था और इस तरह उन्होंने अदालत की अवमानना की है।

राज्य भर से आए एमएसआरटीसी के सैकड़ों कर्मचारी दोपहर में मुंबई में जमा हुए और अपनी मांग को लेकर आजाद मैदान में एक रैली की।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह कहते हुए एमएसआरटीसी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ता है। उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के प्रयास में सहयोग करने की भी अपील की है।

ठाकरे ने एमएसआरटीसी के कर्मचारियों को राजनीतिक लाभ के लिए "उकसाने" को लेकर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है।

एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।"

एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह