लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस के किराये में वृद्धि करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:33 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने सोमवार की मध्यरात्रि से सभी प्रकार की बस सेवाओं के लिए किराए में वृद्धि करने का फैसला किया।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण यह फैसला किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित परिवहन उपक्रम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि एमएसआरटीसी को इस कदम से अतिरिक्त 50 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्य रूप से डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण किराए में लगभग 17.17 प्रतिशत की बढोतरी करने का फैसला किया है। संशोधित किराया मध्यरात्रि से प्रभावी होगा। एमएसआरटीसी तीन साल के अंतराल के बाद अपने बस किराए में संशोधन कर रहा है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण ने दिन में हुई बैठक में एमएसआरटीसी के किराए में वृद्धि को मंजूरी दी।

एमएसआरटीसी में कर्मचारियों की संख्या 95,000 है और 16,000 बसों का बेड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह