लाइव न्यूज़ :

गांधी पर ‘व्यंगपूर्ण’ ट्वीट, नौकरशाह को कारण बताओ नोटिस, आईएएस अधिकारी का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: June 3, 2019 18:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को यहां एक अधिकारी ने दी।अधिकारी ने बताया कि ‘व्यंगपूर्ण’ ट्वीट पर महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

अपने ट्वीट में दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान करने और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद देने वाली महाराष्ट्र की आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को यहां एक अधिकारी ने दी।

मुम्बई नगर निगम से चौधरी का स्थानांतरण मंत्रालय में जल आपूर्ति विभाग में हुआ है। अधिकारी ने बताया कि ‘व्यंगपूर्ण’ ट्वीट पर महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। चौधरी के खिलाफ कार्रवाई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की मांग पर हुई जिन्होंने रविवार को गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट के सिलसिले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ ‘‘कठोर’’ कार्रवाई करने की मांग की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लिखे पत्र में पवार ने कहा, ‘‘अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो माना जाएगा कि इसकी नीतियां और मंशा निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है।’’ मुंबई के उप निगमायुक्त चौधरी ने दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान किया था और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद दिया था।

इसी दिन राष्ट्रपिता की हत्या हुई थी। विवाद भड़कने के बाद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्वीट ‘‘व्यंगात्मक’’ था और इसे ‘‘गलत तरीके से पेश’’ किया गया। चौधरी ने बाद में ट्वीट हटा लिए। पवार ने कहा था, ‘‘महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में एक सरकारी अधिकारी महात्मा गांधी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करती है और राज्य सरकार इस तरफ से आंखें मूंदी हुई है जो एक गंभीर मामला है।’’ 

टॅग्स :महात्मा गाँधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित