लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लातूर में जल्द और टीकाकरण केन्द्र किए जाएंगे स्थापित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 09:53 IST

Open in App

लातूर, सात अप्रैल महाराष्ट्र के लातूर शहर में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए आने वाले दिनों में और टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

मेयर विक्रांत गोजमगुंदे ने बताया कि अभी यहां पांच टीकाकरण केन्द्र हैं और लातूर नगर निगम शहर के सभी 18 वार्ड में एक केन्द्र स्थापित करना चाहता है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लातूर में टीकाकरण केन्द्र की संख्या बढ़ाकर 18 करना चाहता है।

महापौर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निजी प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर तथा ‘रैपिड एंटीजन’ जांच केवल सरकार द्वारा तय मूल्यों पर ही हो।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई अस्पताल ‘रेमडेसिविर’ के टीके जरूरत से अधिक ना रखे और वे चिकित्सकीय केन्द्रों में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की जांच करने के लिए नियमित रूप से दौरा करें।

रेमडेसिविर कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में खासकर गंभीर जटिलताओं वाले व्यस्क मरीजों के उपचार के लिए अहम विषाणु विरोधी दवा मानी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी