लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सोनिया ने की शरद पवार से बात, खड़गे, अहमद पटेल, समेत तीन कांग्रेसी नेताओं को बातचीत के लिए मुंबई भेजा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 13:13 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच सोनिया गांधी ने मंगलवार को की शरद पवार से मुलाकात

Open in App
ठळक मुद्देआज मल्लिकार्जुन खड़गे समते तीन कांग्रेसी नेता करेंगे शरद पवार से मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए राज्यपाल ने एनसीपी को दिया है न्योता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी पार्टी नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे, जिसमें सरकार गठन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की संभावना है। 

एनसीपी को सोमवार को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया है और विधायकों का समर्थन पत्र पेश करने के लिए इसके लिए मंगलवार रात 8.30 बजे तक का समय दिया है।

सोनिया ने की शरद पवार से बात

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शरद पवार से बात की और उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और खुद वेणुगोपाल को शरद पवार से आगे की बातचीत के लिए मुंबई जाने को कहा है। ये तीनों नेता आज पवार से मिलेंगे।

एनसीपी से मुलाकार से पहले खड़गे ने दिया ये बयान

एनसीपी के साथ बैठक से पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि है इन दोनों पार्टियों का चुनाव पूर्व का गठबंधन है और कोई भी फैसला सामूहिक तौर पर लिया जाएगा। 

एनसीपी से मुलाकात से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, एनसीपी और कांग्रेस का चुनाव पूर्व गठबंधन है, और आखिरी निर्णय एक सामूहिक फैसला होगा। एनसीपी के साथ हमारी बातचीत जारी है, और उनके साथ बातचीत खत्म होने के बाद ही आगे बढ़ेंगे।'

इससे पहले बीजेपी ने शिवसेना का साथ न मिलने के बाद सरकार बनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राज्यपाल ने रविवार को शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया था, लेकिन वह भी सोमवार को शाम 7.30 बजे तक की तय समयसीमा तक कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन पत्र पेश करने में असफल रही थी।   

टॅग्स :सोनिया गाँधीशरद पवारमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी