लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आमटे हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:32 IST

Open in App

नागपुर, 26 फरवरी रमन मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आमटे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनका महाराष्ट्र के नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आमटे के बेटे अनिकेत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पद्मश्री से सम्मानित आमटे (73 साल) में पिछले सात दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे लेकिन गढ़चिरौली में उनकी जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

उन्होंने बताया कि आमटे को ज्वर आया और उन्हें चंद्रपुर ले जाया गया । बृहस्पतिवार की शाम को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर