लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विधान परिषद की छह सीटें मुख्यमंत्री, भाजपा के लिए सम्मान की लड़ाई बनी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 22:02 IST

Open in App

मुंबई/पुणे/नागपुर, 30 नवंबर महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों के लिए होने वाला चुनाव राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्षी दल भाजपा के लिए सम्मान की लड़ाई बन गया है। तीन स्नातक सीटों, दो शिक्षक और एक स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।

कोरोना वायरस महामारी के बीच हाल ही में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरी कर चुकी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार चुनाव जीतने के लिए पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और प्रवीण दारेकर जैसे वरिष्ठ नेता इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस तीन सीटों पर मैदान में है जबकि शिवसेना एक और एनसीपी के दो उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

विपक्ष कोरोना वायरस महामारी से निपटने, लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक हालात और भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की वजह से परेशानी उठा रहे किसानों के मुद्दों पर एमवीए सरकार को घेर रहा है।

पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा।

इनमें से धुले-नंदूरबार सीट इसके निवर्तमान विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के चलते रिक्त हुई है जबकि अन्य पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं