महाराष्ट्र : नवी मुम्बई में बस का टायर फटने से छह लोग घायल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:33 IST2020-12-16T14:33:03+5:302020-12-16T14:33:03+5:30

Maharashtra: Six people injured as bus tire explodes in Navi Mumbai | महाराष्ट्र : नवी मुम्बई में बस का टायर फटने से छह लोग घायल

महाराष्ट्र : नवी मुम्बई में बस का टायर फटने से छह लोग घायल

मुम्बई, 16 दिसम्बर नवी मुम्बई के पास खारघर में एक बस का टायर फटने के बाद उसके झटके से घूमने पर उसमें सवार कम से कम छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सायन-पनवेल राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब एक निजी बस महाराष्ट्र के जालना से मुम्बई की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस के खारघर पहुंचते ही, उसका एक टायर फट गया।

खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चालक के वाहन पर से संतुलन खो देने की वजह से बस सड़क से उतर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए और सभी को तुरंत अस्पातल ले जाया गया। वे सभी खतरे से बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Six people injured as bus tire explodes in Navi Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे