लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : संदिग्ध भोजन विषाक्तता के कारण एक ही परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:17 IST

Open in App

जालना, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में भोजन विषाक्तता के एक संदिग्ध मामले में छह वर्षीय एक बच्ची समेत एक ही परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि ‘भागर’ से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद वे बीमार पड़ गए।

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवार अम्बाड तहसील के अंतरावाली साराती गांव में रहता है। नाबालिग बच्ची के अलावा बीमार सदस्यों की उम्र 27 से 55 वर्ष के बीच है। उन्होंने बृहस्पतिवार को नवरात्रि के अवसर पर भागर से बना खाद्य पदार्थ (उपवास के दौरान हिंदू सामान्य तौर पर इसे खाते हैं) का सेवन किया। बहरहाल, इसे खाने के बाद उन्हें चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि एक महिला सदस्य की हालत गंभीर है और उन्हें औरंगाबाद के एक अस्पताल में भेजा गया है, जबकि दूसरे सदस्यों की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया