लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:22 IST

Open in App

चंद्रपुर, 13 जुलाई महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई। ऐसा लगता है कि घर में रखे बिजली के एक जेनरेटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से परिवार के सदस्यों का दम घुट गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके के रहनेवाले हैं। सोमवार रात से ही बारिश की वजह से दुर्गापुर के कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी। ऐसे में परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य ने घर में रखे बिजली के जेनरेटर को चालू कर दिया।

नागपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिरंजीवी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि बिजली के जेनरेटर से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण परिवार के छह सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पेशे से ठेकेदार रमेश लश्कर (25), अजय लश्कर (21), लखन लश्कर (10), कृष्ण लश्कर (आठ), पूजा लश्कर (14) और माधुरी लश्कर (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची की जान बच गई है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौत के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है