लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जलगांव से भाजपा के छह पार्षद शिवसेना में शामिल

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:19 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के जलगांव में मुक्ताईनगर नगर परिषद के भाजपा के छह पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए हैं, जिन्हें महाराष्ट्र राकांपा नेता एकनाथ खडसे का करीबी माना जाता है।

जलगांव से नाता रखने वाले खडसे पिछले साल भाजपा से अलग होकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल गए थे। इससे पहले, भूमि अधिग्रहण के आरोपों को लेकर 2016 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रालय से उन्हें अनौपचारिक रूप से हटा दिया गया था।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ट्वीट किया कि मुक्ताईनगर नगर परिषद के भाजपा के छह पार्षद पीयूष भागवत महाजन, मुकेश वानखेड़े, संतोष प्रल्हाद कोली, यूनुस खान, आरिफ आजाद और नूर खान मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।

राज्य मंत्री एवं शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि पार्षद अपनी मर्जी से शिवसेना में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उन पर कोई दबाव नहीं बनाया। एकनाथ खडसे का राकांपा ने स्वागत किया था और हम उनके समर्थकों का शिवसेना में स्वागत करते हैं। हमने राकांपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले किसी भी पार्षद को शिवसेना में शामिल नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू