लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : होटल में जंजीरों में बांधकर रखा गया मूक-बधिर व्यक्ति को मुक्त कराया गया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:15 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), सात जनवरी महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक होटल से 35 वर्षीय मूक और बधिर व्यक्ति को मुक्त कराया गया। होटल में उसे तीन महीने से जंजीरों में बांधकर रखा गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिले के नलदुर्ग में एक होटल में मंगलवार रात बचाव अभियान चलाया और होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश राउत ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि एक मूक-बधिर व्यक्ति को होटल के कमरे में पिछले तीन महीने से एक खंभे में बांधकर रखा गया है। हमने अभियान चलाया और व्यक्ति को मुक्त करा लिया।’’

अधिकारी ने बताया व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है और उसे किसलिए बंधक बनाकर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है। होटल के मालिक मोतीलाल तंबोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 344 (गलत तरीके से रोककर रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है और उससे संवाद के लिए मूक-बधिरों की भाषा के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच