महाराष्ट्र : पालघर में बार के बाहर गोलीबारी, दो लोग घायल
By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:28 IST2021-02-15T10:28:32+5:302021-02-15T10:28:32+5:30

महाराष्ट्र : पालघर में बार के बाहर गोलीबारी, दो लोग घायल
पालघर, 15 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।
मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। हमलावरों ने नालासोपारा में एक बार के बाहर गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है और भारतीय दंड संहिता एवं शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।