लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पिंपरी में राकांपा विधायक के कार्यालय में गोली चली, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:47 IST

Open in App

पुणे, 12 मई महाराष्ट्र में पुणे के निकट पिंपरी चिंचवड़ कस्बे में राकांपा नेता तथा पिंपरी से विधायक अन्ना बनसोडे के कार्यलाय में एक ठेकेदार के प्रबंधक ने तीखी कहासुनी के बाद कथित रूप से करीब तीन बार गोली चलाई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और वे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गोलियों का निशाना बनसोडे पर था या फिर किसी और व्यक्ति पर।

उन्होंने कहा कि घटना अपराह्न करीब दो बजे हुई।

पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि ठेकेदार के प्रबंधक और बनसोडे के लोगों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ''ठेकेदार का प्रबंधक बनसोडे के कार्यालय आया, जहां उसके और विधायक के लोगों की बीच कहासुनी हो गई। जल्द ही यह झगडे़ में बदल गई और प्रबंधक ने कथित रूप से कई बार गोली चलाई। ''

उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

प्रकाश ने कहा, ''हमारी टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं। मामले की जांच जारी है। कथित रूप से गोली चलाने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह