लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत ने ट्वीट कर कसा सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर तंज, पढ़ें क्या लिखा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 24, 2019 09:05 IST

शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी सरकार पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी सरकार पर तंज कसा है। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद उन्होंने एनसीपी नेता और मौजूदा अल्पमत की सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस की दूसरी दफा सरकार बन जाने के बाद सियासी घमासान जोरों पर है। एक तरफ कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो वहीं वरिष्ठ नेता सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शब्दों के गहरे बाण छोड़ने से चूक नहीं रहे हैं। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''एक्सीडेंटल शपथग्रहण।''

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को संजय राउत के बयानों में तब्दीली देखी गई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद उन्होंने एनसीपी नेता और मौजूदा अल्पमत की सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

बाद में आए अपने एक बयान में राउत ने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया है और जिसने भी यह काम किया है, उसके बारे में जल्द पार्टी के अखबार सामना में खुलासा किया जाएगा। 

संजय राउत ने शक्ति परीक्षण को लेकर यह भी चुनौती दी कि फड़नवीस और अजित पवार विधानसभा में बहुमत सिद्ध करके दिखाएं। 

शनिवार सुबह सरकार गठन के बाद राजनीति में उस वक्त ट्विट आ गया जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में स्पष्ट किया कि अजित पवार ने बीजेपी को व्यक्तिगत समर्थन दिया है जबकि एनसीपी बीजेपी के खिलाफ है। इसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ साझा प्रेस वार्ता कर स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी और अजित पवार की सरकार के खिलाफ वह हर वो कोशिश करेंगे जो जरूरी होगी। 

शाम तक तीनों दलों एनसीपी, कांग्रेस औंर शिवसेना ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका में यह भी आग्रह किया गया है शक्ति परीक्षण शीघ्र कराया जाए ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त न हो सके।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रसंजय राउतशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया