ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला हुआ। निंबालकर शिवसेना के प्रत्याशी कैलाश पाटिल के लिए पडोली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरो-शोरो से चल रहा है। इसी बीच बुधवार को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से हमला हुआ। उस वक्त निंबालकर शिवसेना के प्रत्याशी कैलाश पाटिल के लिए पडोली गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि हमला करने से पहले उस युवक ने सांसद से हाथ मिलाया। इसके बाद दूसरे हाथ में छिपाए चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर युवक घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल, निंबालकर को अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।