लाइव न्यूज़ :

मुंबई में शिवसेना विधायकों की बैठक, सीएम पर तस्वीर अब भी साफ नहीं, उद्धव लेंगे अंतिम फैसला

By भाषा | Updated: November 22, 2019 15:38 IST

शिवसेना विधायक भास्कर जाधव के अनुसार उद्धव ठाकरे ने सरकार गठन की प्रक्रिया और दिल्ली में कांग्रेस-एनसीपी नेताओं के बीच बैठकों के बारे में विधायकों को अवगत कराने के लिये उनसे मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने मुंबई में शिवसेना विधायकों के साथ की बैठकविधायकों ने उद्धव को सीएम बनने के लिए कहा, अभी नाम फाइल नहीं, अंतिम फैसला लेंगे उद्धवशिवसेना ने इन खबरों को खारिज किया कि बीजेपी अब भी उनसे संपर्क में है

महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिये राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के विधायकों से यहां मुलाकात की और उनसे कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने बताया कि ठाकरे ने सरकार गठन की प्रक्रिया और दिल्ली में कांग्रेस-राकांपा नेताओं के बीच बैठकों के बारे में विधायकों को अवगत कराने के लिये उनसे मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘उद्धव ने हमसे मुलाकात की और कहा कि शिवसेना नीत सरकार गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।’ जाधव ने कहा, ‘विधायकों ने राज्य में नयी सरकार के गठन के लिये कांग्रेस और राकांपा के साथ गठजोड़ करने की पार्टी की कोशिशों से पूरी सहमति जताई है।’ 

उन्होंने कहा कि विधायक चाहते हैं कि ठाकरे मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि उद्धवजी मुख्यमंत्री बनें। लेकिन अंतिम फैसला उन्हीं को लेना है और यह हम सब पर बाध्यकारी होगा।’ 

जाधव के मुताबिक ठाकरे ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि भाजपा उनसे संपर्क में है और शिवसेना को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की है। उन्होंने शिवसेना प्रमुख को उद्धृत करते हुए कहा, ‘आज (शुक्रवार) तक, मुझे भाजपा नेतृत्व से कोई फोन कॉल नहीं आया है। यह कुछ और नहीं बल्कि शिवसेना की छवि धूमिल करने की एक साजिश है।’ 

दो-तीन दिनों में सरकार का होगा गठन

ठाकरे ने विधायकों को मुंबई में एक साथ रहने को कहा है क्योंकि किसी भी वक्त उनकी जरूरत पड़ सकती है। शिवसेना के विधायक प्रकाश सुर्वे ने संवाददाताओं से कहा कि दो-तीन दिनों में सरकार का गठन हो जाएगा और अगले मुख्यमंत्री शिवसेना से होंगे। उन्होंने कहा, ‘उद्धवजी किसानों की दशा को लेकर चिंतित हैं।’ 

शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को एक साथ रहने को कहा गया है जबकि एक अन्य विधायक उदय सामंत ने कहा कि शिवसेना विधायकों को कोई भी (राजनीतिक दल) अपने पाले में नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के चलते हम मुंबई में एकसाथ हैं।’ 

'हम चाहते हैं उद्धव ठाकरे बने सीएम'

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि राज्य में जल्द ही शिवसेना के मुख्यमंत्री वाली सरकार होगी। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि उद्धवजी मुख्यमंत्री बनें और हमने उनके समक्ष अपनी मांगें रखी है।’ 

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस नेताओं की शुक्रवार को ही एक बैठक होने का कार्यक्रम है, जिसके बाद तीनों पार्टियों द्वारा महाराष्ट्र में नयी सरकार बनाने के लिये दावा पेश करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुआ था। चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। जब किसी पार्टी या चुनाव पूर्व बनाये गये गठबंधन ने सरकार गठन के लिए दावा पेश नहीं किया, तो 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी