लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को जलमग्न सड़क पर बिठाकर उसके ऊपर कूड़ा फेंकवाया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 23:09 IST

Open in App

मुंबई, 13 जून मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक ने एक ठेकेदार को जलमग्न सड़क पर बिठाकर निगम कर्मियों से उसके ऊपर कूड़ा डलवाया। विधायक का आरोप है कि ठेकेदार ने नालों की सफाई का काम ठीक ढंग से नहीं कराया।

यह घटना शनिवार को हुई, जिसकी भाजपा ने आचोलना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस पर बोलना चाहिये और बताना चाहिये कि विधायक दिलीप लांडे का व्यवहार जायज था या नहीं। लांडे ने पत्रकारों से कहा, ''ठेकेदार को संजय नगर नाले की सफाई करानी थी, जो उसने ठीक से नहीं कराई। बारिश के दौरान जब इलाके में पानी भरने लगा तो मैंने उसे फोन किया, लेकिन वह नहीं आया। मैंने और शिवसैनिकों ने नाला और सड़क को साफ करने का काम शुरू किया तो ठेकेदार आ गया।''

विधायक ने अपने कृत्य को सही ठहराते हुए कहा, ''मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं चाहता था कि ठेकेदार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो। नाले की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण एलबीएस रोड पर जलजमाव हो गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा हुई। ठेकेदार को पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए 3-4 लोगों को मौके पर तैनात करना था, लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो वहां कोई मौजूद नहीं था।''

इस बीच, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने लांडे की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि क्या ऐसा व्यवहार उचित है। शिवसेना बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सत्तारूढ़ पार्टी है, जिस पर महानगर में सभी नागरिक कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। इसमें मॉनसून पूर्व की तैयारियां भी शामिल हैं। बीते कुछ दिन में शहर में भारी बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos