Maharashtra cabinet expansion: भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2022 12:41 IST2022-08-09T11:30:18+5:302022-08-09T12:41:40+5:30

कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ-नौ विधायक हैं। इससे कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

Maharashtra shinde cabinet expansion total 18 ministers took oath Governor Bhagat Singh Koshyari | Maharashtra cabinet expansion: भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं

Maharashtra cabinet expansion: भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं

Highlightsशिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल और दादाजी दगडू भुसे ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्रियों के रूप में शपथ लीराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाईभाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे आज अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल और दादाजी दगडू भुसे ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। चंद्रकांत पाटिल और विजय कुमार गावित ने भी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था लेकिन 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की। यह मुलाकात दक्षिण मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में हुई। सूत्रों के मुताबिक, कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ-नौ विधायक हैं। इससे कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। महाराष्ट्र में कुल 43 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

भाजपा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों में राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खडे, रवींद्र चह्वाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढा शामिल हैं।

शिंदे गुट से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभुराज देसाई शामिल हैं। शिंदे के एक सहायक ने बताया कि किसी राज्य मंत्री ने आज शपथ नहीं ली।

शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने शिंदे का साथ दिया था। शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Web Title: Maharashtra shinde cabinet expansion total 18 ministers took oath Governor Bhagat Singh Koshyari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे