लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले शरद पवार, कहा- हमारे पास संख्या नहीं, सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी और शिवसेना की'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 19:29 IST

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार ने कहा कि लोगों ने एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन आप भविष्य की बात नहीं कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोनिया गांधी के घर जाकर मिले एनसीपी चीफ शरद पवारशरद पवार ने कहा- सरकार बनाने की जिम्मेदारी शिवसेना और बीजेपी की है

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा कि सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी और शिवसेना के पास है। शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 'हमारे पास संख्या नहीं है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी के पास बहुमत है और इसलिए सरकार बनाने की जिम्मेदारी भी उनकी है।'

शरद पवार ने कहा कि लोगों ने एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन आप भविष्य की बात नहीं कर सकते हैं। हालांकि, खुद के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कोई जवाब नहीं दिया।

शरद पवार ने सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में बताया। शरद पवार के अनुसार इस बैठक में शिवसेना के समर्थन देने के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई। शरद पवार ने कहा, 'हमें कैसे बढ़ना है, इसपर चर्चा हुई। जिनके पास नंबर है वो सरकार बनाए। सरकार बनाने के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है। बीजेपी और शिवसेना दोनों मजबूत सहयोगी रहे हैं।'

राज्यपाल से मिले संजय राउत

दूसरी ओर इससे पहले मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। संजय राउत ने भी हालांकि इस मुलाकात को लेकर यही कहा कि ये शिष्टाचार मुलाकात थी। संजय राउत ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मिलकर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बात की और बताया कि सरकार बनाने को लेकर हो रही देरी के लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं है।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां