लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार, आदित्य ने कहा, 'शिवसेना कर रही एनसीपी-कांग्रेस के विधायकों को एकजुट रखने में मदद'

By भाषा | Updated: November 24, 2019 16:41 IST

Sharad Pawar meet Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच रविवार को शरद पवार ने एनसीपी विधायकों के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

Open in App

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को उपनगर के उस रिजॉर्ट में मुलाकात की जहां एनसीपी विधायक ठहरे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि पवार से मुलाकात के दौरान शिवसेना अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पार्टी नेता और पुत्र आदित्य ठाकरे भी थे।

आदित्य ठाकरे ने पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की वरली सीट से जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की उनके विधायकों को एकजुट रखने में मदद कर रही है।

शिवसेना के मजदूर संघों की शहर के कई शीर्ष होटलों में मजबूत मौजूदगी है। एनसीपी विधायकों को दक्षिण मुंबई में वाई बी चव्हाण केंद्र में पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद शनिवार देर रात पवई इलाके के 'द रिनेसा' होटल में ले जाया गया।

गौरतलब है कि तीनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए बातचीत के अंतिम दौर में ही थी कि तभी नाटकीय घटनाक्रम के तहत शनिवार तड़के एनसीपी नेता अजित पवार ने अपनी पार्टी से अलग जाकर भाजपा से हाथ मिला लिए। इसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार तड़के भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस बीच, राज भवन में फडणवीस और पवार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे राकांपा विधायक माणिकराव कोकाटे उसी समय उपनगर के होटल में लौट आए जब शरद पवार रविवार को वहां पहुंचे थे। 

टॅग्स :शरद पवारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं