लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बारिश से फसल को पहुंची क्षति के बारे में सात लाख किसानों ने बीमा कंपनियों को दी जानकारी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:16 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर महाराष्ट्र में सात लाख से अधिक किसानों ने मानसून के इस मौसम के दौरान बीमा कंपनियों को फोन कर अत्यधिक बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को खेतों में जाकर निरीक्षण और क्षति का आकलन करना होगा, इसके बाद वे जो रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर किसानों को बीमा राशि दी जाएगी।

राज्य कृषि आयुक्तालय के मुख्य सांख्यिकीय अधिकारी विनयकुमार अवाटे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘एक अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र के किसानों से भारी बारिश से फसलों को क्षति पहुंचने के संबंध में कुल 2,56,985 कॉल मिले। इस तरह के कॉल की संख्या एक सितंबर तक बढ़कर 4,15,747 हो गई और नौ सितंबर को यह बढ़कर 5,53,491 हो गई। वहीं पिछले दो दिनों में इस तरह के कॉल की संख्या सात लाख के पार चली गई।’’

अधिकारी ने बताया कि आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं क्योंकि सप्ताहांत में आए कॉल संबंधी जानकारी सोमवार को अद्यतन (अपडेट) की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फसल क्षति के अलावा किसानों ने मृदाक्षरण, मवेशी घर को पहुंचे नुकसान और अन्य क्षति की जानकारी दी है। उनके मुताबिक राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले सप्ताह भारी बारिश के बाद किसानों की ओर से आने वाले इस तरह के कॉल की संख्या उल्लेखनीय तरीके से बढ़ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान