लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ‘टीका नहीं-ईंधन नहीं’ पहल के लिए औरंगाबाद में पेट्रोल पंपों पर सेवा का समय घटाया गया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:40 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 25 नवंबर लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘टीका नहीं, ईंधन नहीं’ पहल के आह्वान के साथ औरंगाबाद के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीडीए) ने बृहस्पतिवार से अपने पेट्रोल पंपों पर सेवा के समय में कटौती करने का फैसला किया है ताकि इस अभ्यास के लिए रात की पाली में काम करने वाले कर्मचारियों का उपयोग दिन के दौरान किया जा सके।

एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पेट्रोल पंपों पर मानव संसाधन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने हाल में पेट्रोल डीलरों को वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप आने वाले लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करने का आदेश जारी किया था। अभियान के तहत टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों को 25 नवंबर से ईंधन नहीं दिया जाएगा।

पीडीए ने कहा कि उसने इस पहल का समर्थन करने का फैसला किया है, लेकिन पेट्रोल पंप पर सेवा के समय में कटौती की जाएगी ताकि इस अभ्यास के लिए दिन के दौरान पूरे मानव संसाधन का इस्तेमाल किया जा सके।

पीडीए के पदाधिकारी ने बयान में कहा, ‘‘जिले के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि टीकाकरण प्रमाणपत्रों की जांच के लिए पेट्रोल पंपों को अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता होगी।’’

पीडीए सचिव अकील अब्बास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम दिन के दौरान उन कर्मचारियों को तैनात करेंगे जिन्हें हम पहले देर रात ग्राहकों को संभालने के लिए इस्तेमाल करते थे। आपातकालीन सेवा में लगे वाहन ईंधन भरवाने के लिए कंपनी के पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं, इसके अलावा वे स्थानीय शासी निकायों और पुलिस विभाग द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों पर भी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट