लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद रणपिसे का निधन

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:55 IST

Open in App

पुणे, 23 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नेता शरद रणपिसे का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।

पार्टी नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले रणपिसे (71) को दिल का दौरा पड़ा था और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में समूह के नेता शरण रणपिसे के निधन से कांग्रेस को बहुत क्षति पहुंची है। पार्टी ने एक अध्ययनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

रणपिसे पुणे नगरपालिका परिषद में नगर सेवक रहे और जिले के पार्वती विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।

वह एमएलसी और राज्य विधान परिषद में कांग्रेस समूह के नेता थे।

रणपिसे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य ने सदन के एक मृदु भाषी और विद्वान सदस्य को खो दिया।

अपने शोक संदेश में ठाकरे ने कहा, ‘‘रणपिसे हमेशा अपनी राजनीतिक और सामाजिक विचारधाराओं पर दृढ़ रहे। उन्होंने बहुत सोच-समझ कर अपने सिद्धांत तय किए थे।’’ उन्होंने कहा कि रणपिसे के जाने से एक शून्य पैदा हो गया है।

कांग्रेस नेता और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने रणपिसे के निधन पर शोक जताया और कहा कि पार्टी ने कांग्रेस की विचारधारा में अटूट विश्वास रखने वाले नेता को खो दिया है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू