लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने केरल सरकार से मांगी मदद, डॉक्टर व नर्स भेजने की मांग की

By भाषा | Updated: May 24, 2020 23:47 IST

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3041 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50,231 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने केरल से मुंबई में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स भेजने की मांग की है।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केरल सरकार से मदद मांगी है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने केरल से मुंबई में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स भेजने की मांग की है। इस मामले में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पिछले हफ्ते केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लंबी बातचीत की थी।

बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3041 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50,231 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह लगातार आठवां दिन है जब राज्य में कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक नये मामले सामने आये है। महाराष्ट्र में अब तक 14,600 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,62,862 लोगों की जांच की गई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकेरलमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो