लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आदिवासी महिला की दुर्दशा देखकर मदद के लिए आगे आया प्रशासन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:20 IST

Open in App

ठाणे, नौ अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे में एक गांव की 35 वर्षीय ‘काटकरी’ आदिवासी महिला की दुर्दशा का पता चलने पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने मुरबाड तालुका के अधिकारियों को उस विधवा महिला को तत्काल सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

आदिवासी महिला कुष्ठ रोग से ग्रसित है और भुखमरी का सामना कर रही है।

मुरबाड तालुका के गांव में रहने वाली महिला की स्थिति के बारे में उस समय पता चला जब राज्य में आदिवासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लागू करने वाली समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित ने ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने विवेक पंडित को भेजे एक संदेश में कहा, ” श्रीमान जी महिला को तत्काल प्रभाव से अंत्योदय राशन कार्ड और संजय गांधी योजना की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।”

मुरबाड तालुका के मेल्हे गांव की लीना खांडू मुकने की स्थिति देखकर विवेक दंग रह गए और उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्षों के बावजूद यह महिला मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जोकि बेहद शर्म की बात है।

लीना के पति की कुष्ठरोग के कारण कई वर्षों पहले मौत हो गयी थी, जोकि लीना को याद तक नहीं है। लीना के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं है, जिससे कि वह सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

विवेक पंडित के नेतृत्व वाली समिति के सदस्यों ने जब लीना की झोपड़ी का दौरा किया तो वहां केवल थोड़े से चावल, कुछ आलू और टमाटर रखे हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है