लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भूस्खलन प्रभावित तालिए गांव में तलाश अभियान समाप्त, 31लापता लोगों को मृत घोषित किया जाएगा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई,26 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तबाह तालिए गांव में लापता हुए 31 लोगों की तलाश का काम सोमवार को बंद कर दिया।

जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि अब तक गांव में 53लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल है,इसके अलावा 31 लोग लापता हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया जाएगा।

यह गांव राज्य के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले के महाण तलुका में आता है। गत बृहस्पतिवार को भारी बारिश से यहां भूस्खलन हुआ और इलाके के अनेक घर तबाह हो गए।

चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य तथा ठाणे जिले के आपदा मोचन बलों की राय लेने के बाद तलाश अभियान को बंद करने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया,‘‘ बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। हमने तालिए से अपने दलों को वापस बुला लिया है। लापता 31 लोगों को प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृत घोषित कर दिया जाएगा....लापता लोगों के रिश्तेदार कल से ही अभियान को बंद करने की मांग कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों और लापता हुए लोगों के परिजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए तलाश अभियान बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शविवार को गांव का दौरा किया था और कहा था कि भूस्खलन कई स्थानों पर प्राणलेवा साबित हुआ है और सरकार पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थायी तौर पर वहां से कहीं और बसाने की योजना तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos