लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नीलेश राणे पर खबर प्रकाशन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार से धक्का मुक्की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:22 IST

Open in App

(शीर्षक में नाम ठीक करते हुए)

औरंगाबाद, 30 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित एक मराठी दैनिक समाचारपत्र के कार्यकारी संपादक से रविवार को चार व्यक्तियों ने धक्का मुक्की की और कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के नेता नीलेश राणे के बारे में एक खबर के प्रकाशन को लेकर उनके चेहरे पर कालिख पोतने की कोशिश की। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने कहा कि पांच लोग दोपहर करीब 1.30 बजे अखबार के कार्यालय पहुंचे और खबर को लेकर कार्यकारी संपादक रवींद्र तहाकिक से बहस की।

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चार व्यक्ति तहाकिक से कथित तौर पर माफी मांगने की मांग करते और उनसे धक्का मुक्की करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे तहाकिक पर कुछ काला तरल पदार्थ फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं जो उनके चेहरे और कपड़ों पर गिरा।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के कार्यालय पहुंचने से पहले ही पांचों लोग भाग चुके थे।

एमआईडीसी चिकलथाना पुलिस थाने के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अखबार के कार्यालय पहुंचे व्यक्तियों को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है।’’

वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे 2009 में राज्य के कोंकण क्षेत्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे।

नीलेश 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?