लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : स्कूल ने सूखे पेड़ को छह फुट की पेंसिल में किया तब्दील

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:56 IST

Open in App

पुणे, 28 मार्च महाराष्ट्र के वाई शहर में एक विद्यालय ने सूख चुके ‘सिल्वर ओक’ पेड़ के ठूंठ को उखाड़ने के बजाय उसे छह फुट की पेंसिल में तब्दील कर एक कलात्मक स्वरूप दिया है।

हालांकि, सतारा के वाई शहर में शैक्षणिक संस्थान कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बंद हैं, लेकिन अब द्रविड़ हाईस्कूल के आसपास के लोग इस कलात्मक कृति को निहारने के लिए आ रहे हैं जो विद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित है।

डेक्कन एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालय ने पेड़ के ठूंठ को छह फुट की पेंसिल का कलात्मक स्वरूप देने के लिए एक बढ़ई की मदद ली। पेंसिल, केंद्र सरकार के सर्व शिक्षा अभियान का प्रतीक चिह्न है।

विद्यालय के प्राचार्य नागेश मोने ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमारे यहां एक पुराना सिल्वर ओक पेड़ था, जो कई वर्षों से सूखा पड़ा था और चूंकि यह स्कूल के प्रवेश द्वार पर था, इसलिए यह यह स्कूल भवन के लिए खतरा पैदा कर सकता था, क्योंकि वह कभी भी गिर सकता था।’’

मोने ने इस सूखे पड़े को यहां से काटकर हटाने के लिए शुरू में कुछ लकड़हारे को बुलाया था।

प्राचार्य ने कहा, ‘‘ चूंकि इस काम पर खर्चा बहुत ज्यादा था, इसलिए हमने कुछ नया करने के बारे में सोचा। ’’

फिर उन्होंने विद्यालय में पहले कोई काम कर चुके एक बढ़ई को बुलाया और उससे पूछा कि क्या इस पेंसिल का आकार दिया जा सकात है क्योंकि इसका ठूंठ सीधा है।

मोने ने कहा, ‘ बढ़ई को इसे पेंसिल का आकार देने में पांच-छह दिन लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह