लाइव न्यूज़ :

अजित पवार को कौन ब्लैकमेल कर रहा है, जल्द ही मुखपत्र सामना में होगा खुलासा, उनकी वापसी की संभावना: संजय राउत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 23, 2019 14:12 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि अजित पवार की भी वापसी की संभावना है। उन्होंने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया है। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह काम किया है, उसके बारे में जल्द ही शिवसेना के मुखपत्र सामना में खुलासा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे राउत ने कहा कि अजित पवार की भी वापसी की संभावना है। उन्होंने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया है। राउत ने कहा कि जिसने भी यह काम किया है, उसके बारे में जल्द ही शिवसेना के मुखपत्र सामना में खुलासा किया जाएगा।

महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन और ताजा घटनाक्रम को तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि अजित पवार की भी वापसी की संभावना है। उन्होंने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया है। राउत ने कहा कि जिसने भी यह काम किया है, उसके बारे में जल्द ही शिवसेना के मुखपत्र सामना में खुलासा किया जाएगा।

संजय राउत ने कहा, "हम धनंजय मुंडे के संपर्क में हैं और अजीत पवार के वापस आने की भी संभावना है। अजीत को ब्लैकमेल किया गया है, इसके पीछे कौन है जल्द ही सामना अखबार में खुलासा किया जाएगा।''

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''अजित पवार के साथ गए आठ विधायकों में से पांच वापस आ गए हैं। उनसे भी झूठ बोला गया और अपहरण की तरह कार में बैठाया गया। अगर हिम्मत है तो विधानसभा में बहुमत साबित करके दिखाएं।''

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''उन्हें शिवसेना के विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने दो, महाराष्ट्र शांत सोएगा।''

बता दें कि शनिवार को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री को एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह कहकर सियासत का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया कि बीजेपी को अजिन ने व्यक्तिगत समर्थन दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा। 

शरद पवार ने इस बाबत दिन के करीब एक बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे संग साझा प्रेस वार्ता की और उनके साथ आए विधायकों से रूबरू कराया। शरद पवार और उनके साथ आए विधायकों ने कहा कि बिना जाने बूझे उन्हें अजित के साथ ले जाया गया था और जब उन्हें मामले के बारे में पता चला तो फौरन शरद पवार के पास वापसी कर ली। 

शरद पवार ने दावा किया कि और भी कई विधायक उनके पास वापस लौट रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रसंजय राउतशरद पवारअजित पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos