लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार, 'सच की परिभाषा अब बदलने की जरूरत'

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 16:29 IST

देवेंद्र फड़नवीस के बयान पर संजय राउत ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। अगर वे कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर कभी बात ही नहीं हुई तो मुझे लगता है कि सच की परिभाषा बदलने की जरूरत है।'

Open in App
ठळक मुद्देसीएम फड़नवीस ने खुद 50-50 फॉर्मूले के बार में बोला था: संजय राउतये सब अमित शाह के सामने हुआ, अगर अब वे कहते हैं ऐसी कोई बात नहीं हुई तो मैं प्रणाम करता हूं: संजय राउत

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार कब तक अपना स्वरूप ले सकेगी, इसे लेकर संशय बढता जा रहा है। दोनों पार्टियों की ओर बयानबाजी का दौर भी जारी है।

इन सबके बीच शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ये कहते हैं कि 50-50 का फॉर्मूला पर कभी चर्चा ही नहीं हुई तो फिर सच की परिभाषा को बदलने की जरूरत है। संजय राउत ने कहा कि जो भी चर्चा हुई, उसे सभी जानते हैं और मीडिया भी वहां मौजूद था। संजय राउत ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने खुद 50-50 फॉर्मूले की बात की थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। अगर वे कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर कभी बात ही नहीं हुई तो मुझे लगता है कि सच की परिभाषा बदलने की जरूरत है। जो भी चर्चा हुई, इस मुद्दे पर जिसके बारे में सीएम बात कर रहे हैं, उसे सभी जानते हैं। वहां मीडिया भी था।' 

संजय राउत ने साथ ही कह, 'सीएम ने खुद 50-50 फॉर्मूले के बार में बोला था, उद्धव जी ने भी इसके बारे में बात की थी। यह सब अमित शाह के सामने हुआ था। अगर अब वह कह रहे कि ऐसी कोई बात नहीं हुई तो मैं प्रणाम करता हूं ऐसी बातों को। वह कैमरे के सामने कही बातों को मानने से इनकार कर रहे हैं।'

संजय राउत का ये बयान फड़नवीस के उस बयान के बाद आया है जिसमें सीएम ने कहा कि फॉर्मूले को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था और जो भी बात हुई होगी वह अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच हुई। सीएम ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस बारे में केवल अमित शाह और उद्धव ठाकरे ही बता सकते हैं।

वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फड़नवीस ने मंगलवार को ये भी कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था, तो शिवसेना को ढाई साल सीएम पद देने का वादा नहीं किया गया था।

बीजेपी-शिवसेना के बीच बैठक रद्द

संजय राउत ने साथ ही बताया कि बीजेपी और शिवसेना के बीच मंगलवार शाम 4 बजे होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। संजय राउत ने कहा, 'बीजेपी-शिवसेना के बीच बैठक रद्द कर दी गई है। अगर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा नहीं हुई तो हम क्या बात कर सकते हैं? किसा आधार पर हमें उनसे बात करनी चाहिए। इसलिए उद्धव जी ने बैठक रद्द की।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं