लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आरएसएस मुख्यालय और नागपुर हवाई अड्डे को घोषित किया जा सकता है ड्रोन रहित क्षेत्र

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:31 IST

Open in App

नागपुर, पांच अगस्त महाराष्ट्र में नागपुर के महल इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय के अलावा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 'ड्रोन रहित' क्षेत्र घोषित किये जाने की संभावना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बारे में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा समीक्षा समिति की बैठक के दौरान निर्णय लिया जाएगा। इस महीने के अंत में प्रस्तावित इस बैठक में समिति में शामिल पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू में वायु सेना के अड्डे पर जून में हुए ड्रोन हमले के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए अलर्ट जारी किया था।

अधिकारी ने कहा कि गृहमंत्रालय के निर्देशों के बाद नागपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर ड्रोन रहित इलाकों के संबंध में दिशा निर्देशों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं