महाराष्ट्र : मिट्टी के अवैध उत्खनन के आरोप में निर्माण कंपनी पर 77 करोड़ रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: June 24, 2021 10:39 IST2021-06-24T10:39:30+5:302021-06-24T10:39:30+5:30

Maharashtra: Rs 77 crore fine on construction company for illegal mining of soil | महाराष्ट्र : मिट्टी के अवैध उत्खनन के आरोप में निर्माण कंपनी पर 77 करोड़ रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र : मिट्टी के अवैध उत्खनन के आरोप में निर्माण कंपनी पर 77 करोड़ रुपये का जुर्माना

जालना (महाराष्ट्र), 24 जून महाराष्ट्र के जालना में विभिन्न जगहों से ‘मुरुम’ मिट्टी और गिट्टी का अवैध उत्खनन करने और जालना से होकर जाने वाले मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण में उनका इस्तेमाल करने के आरोप में एक निजी कंपनी पर 77 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

मिट्टी की एक किस्म होती है जिसका उपयोग सड़क निर्माण में किया जाता है।

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हाल ही में जांच के दौरान राजस्व विभाग की टीम को पता चला कि यहां के जामवाड़ी, गोंडेगांव, वरुद, नंदापुर, श्रीकृष्ण नगर और थार इलाकों में अवैध उत्खनन किया गया है।

तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) श्रीकांत भुजबल ने इस माह के शुरू में निजी कंपनी को नोटिस जारी किया और उस पर 77 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। 701 किलोमीटर लंबे, आठ लेन के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे का 55,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है । यह एक्सप्रेस-वे जालना समेत 10 जिलों से होकर गुजरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Rs 77 crore fine on construction company for illegal mining of soil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे