लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मोबाइल फोन ऑनलाइन रीचार्ज कर रहे वरिष्ठ नागरिक से 6.25 लाख रुपये की ठगी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:58 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 सितंबर सिम कार्ड ब्लॉक ना हो, इसके लिए एक लिंक के जरिए 11 रुपये का मोबाइल रीचार्ज कराने का झांसा देकर एक ऑनलाइन ठग ने ठाणे जिले के रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक से 6.25 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वरिष्ठ नागरिक पहले लिंक के जरिए अपना फोन रीचार्ज नहीं कर सके, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठग को कॉल किया जिसने उन्हें दूसरा लिंक दिया। इस लिंक की मदद से ठग ने वरिष्ठ नागरिक का फोन ‘एक्सेस’ (अपने नियंत्रण में) किया और उनके खाते से 6.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

ठाणे शहर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी जयमाला वसावे ने बताया कि घटना इस साल 26 जुलाई की है, लेकिन इस संबंध में शिकायत शनिवार को कलवा थाने में दर्ज करायी गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है