लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से बेहाल मुंबई, ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात बाधित, कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

By भाषा | Updated: July 24, 2019 14:33 IST

स्थानीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण दृश्यता कम होने की वजह से तीन कारों की टक्कर हो गई। इसके कारण आठ लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों जुहू के एक पांचसितारा होटल के कर्मी हैं।मौसम विभाग ने अगले दो दिन में शहर व उसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात एवं बुधवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

इसकी वजह से स्थानीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण दृश्यता कम होने की वजह से तीन कारों की टक्कर हो गई। इसके कारण आठ लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों जुहू के एक पांचसितारा होटल के कर्मी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में शहर व उसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आधी रात से हो रही भारी बारिश के कारण सायन, दादर, मुंबई सेंट्रल, कुर्ला, अंधेरी और साकीनाका के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी की वेधशाला ने दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में मंगलवार सुबह 8.30 बजे और बुधवार सुबह 5.30 बजे के बीच लगभग 171 मिमी बारिश दर्ज की।

उन्होंने बताया कि इसी समयावधि में वेधशाला ने सांताक्रूज उपनगर में 58 मिमी बारिश दर्ज की। बीएमसी ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की कुछ बसों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। निचले इलाकों में बाढ़ के कारण मध्य लाइन पर उपनगरीय ट्रेन देरी से चल रही हैं।

पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘रात में भारी बारिश के बावजूद डब्ल्यूआर उपनगरीय सेवाएं सामान्य हैं।’’ आईएमडी अधिकारी ने कहा, ‘‘अरब सागर से मुंबई की ओर बादल बढ़ रहे हैं। कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अगले 48 घंटों में मुंबई क्षेत्र में और अधिक बारिश होगी।’’

बुधवार और गुरुवार को कोंकण क्षेत्र के पड़ोसी रायगढ़ जिले और रत्नागिरी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बादलों की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सुरक्षाबलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।’’ 

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं