लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र रोड रेज मामला: अदालत ने पूर्व विधायक को 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:27 IST

Open in App

पुणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार को एक अदालत ने रोडरेज के एक मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव को शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुणे पुलिस ने जाधव और उनके साथ मौजूद एक महिला के खिलाफ मंगलवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक इससे एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर औंध इलाके में 55 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार पर हमला किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जाधव को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एम पी परदेसी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कथित घटना सोमवार शाम की है, जब पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था और उसकी पत्नी पीछे बैठी थी।

उन्होंने कहा कि जाधव कार में एक महिला के साथ बैठे थे और उन्होंने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया, जिससे मोटरसाइकिल का रास्ता बाधित हुआ और उस पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई।

अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल चालक ने इस पर जाधव (43) से इस बारे में पूछने की कोशिश की और उनसे कहा कि वह हृदय संबंधी रोग से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि इस पर जाधव और उनकी गाड़ी में बैठी महिला उनके साथ बहस करने लगे तथा फिर उनके पेट पर घूसा मार दिया।

जाधव औरंगाबाद जिले के कनाड विधानसभा क्षेत्र से मनसे से और फिर शिवसेना से विधायक रह चुके हैं। वह 2019 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, जो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो