महाराष्ट्र: कोल्हापुर जा रही बस नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 10:43 IST2018-01-27T09:36:11+5:302018-01-27T10:43:33+5:30
शिवाजी पुल से गुजर रही तेज रफ्तार बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

महाराष्ट्र: कोल्हापुर जा रही बस नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रत्नागिरी से कोल्हापुर जा रही एक मिनीबस के नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 16 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक करीब देर रात 12.45 बजे जब यह पंचगंगा नदी के ऊपर बने शिवाजी पुल से गुजर रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस नदी में गिर गई।
पुलिस और आपदा बल की टीमें पीड़ितों की तलाशी और बचाव अभियान में जुट गई। इस संबंध में विस्तार से अभी जानकारी आनी बाकी है।
Kolhapur bus accident: Death toll rises to 13
— ANI Digital (@ani_digital) January 27, 2018
Read @ANI story | https://t.co/CGF1T32xT2pic.twitter.com/wglzpw339f
गौरतलब है कि इससे पहले बीती 13 जनवरी को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी इनमें 4 पहलवान भी शामिल थे, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। ये सभी पुणे में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।