लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भारी बारिश से नदियां उफनाई, बच्ची समेत तीन डूबे

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:29 IST

Open in App

अलीबाग, 22 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश की वजह से नदियां उफना गई हैं और जिले के कई कस्बों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, अलग-अलग घटनाओं में बच्ची समेत तीन लोग नदियों में डूब गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कुंडलिका और सावित्री नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इससे क्रमश: रोहा और महाड के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहीं, उल्हास नदी का पानी सुबह में कर्जत शहर में घुस आया।

जिला प्रशासन के अनुसार महाड कस्बे में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की सावित्री नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं कर्जत तालुका में 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उनकी बेटी उल्हास नदी में बह गए।

सावित्री नदी से पीड़ित संजय नारखेड़े को बाहर निकाल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दमाड गांव के निवासी इब्राहिम मनियार और उनकी बेटी उल्हास में डूब गए और उनकी तलाश जारी है।

रायगढ़ के कलेक्टर ने नदियों, छोटी नदियों और तटों के निकट रहनेवाले वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। खोपोली के सिद्धार्थनगर और प्रज्ञानगर से 53 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

इसी तरह से खालापुर तालुका के जमरूगंगा बौधवाड़ी और बिंधकुर्धा गांव के निवासियों को जिला परिषद विद्यालय भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि भोर-महाड मार्ग पर वारवांडा गांव में बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना हुई और वरंधा घाट पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रायगढ़ में पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 165 मिमी बारिश हुई। माथेरन में सबसे ज्यादा 331.40 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मुरुड में सबसे कम 43 मिमी बारिश दर्ज हुई। जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक दर्ज बारिश जिले की सालाना औसत बारिश का 70.39 फ़ीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?