लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में 25 हजार की रिश्वत लेने पर राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:31 IST

Open in App

नागपुर, 11 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक राजस्व अधिकारी को एक ईंट निर्माता से खुदाई और मिट्टी ढुलाई के लिए परमिट जारी करने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी की नागपुर इकाई ने भद्रावती तहसील कार्यालय में तैनात आरोपी नीलेश निवृत्ती खटके (36) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन से खुदाई के लिए परमिट के वास्ते आवेदन किया था और 10 दिसंबर तक सरकार को रॉयल्टी के रूप में 88,256 रुपये के चालान का भुगतान किया था।

अधिकारी ने कहा कि अधिकारी ने कथित तौर पर परमिट जारी करने के लिए 25,000 रुपये की मांग की, जिसके बाद एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने बताया कि भद्रावती थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी अधिकारी के घर की तलाशी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान