लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में Omicron से हड़कंप, 8 नए केस, कुल संख्या 28, किसी ने भी नहीं की थी विदेश यात्रा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2021 21:09 IST

महाराष्ट्र में अब तक संक्रमित कुल 28 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 को नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 7 मुंबई के हैं और 1 मरीज वसई विरार का है।8 मरीजों में से एक बेंगलुरु और दूसरा दिल्ली से गया था। इन सभी रोगियों की आयु 24 से 41 के बीच है।

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन ने हड़कंप मचा दिया है। 8 और मरीज संक्रमित मिले। इनमें से 7 मुंबई के हैं और 1 मरीज वसई विरार का है। राज्य में अब तक संक्रमित कुल 28 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 को नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के आठ नए मामले सामने आए, जिनमें से सात मामले मुंबई में पाए गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इनमें से किसी व्यक्ति ने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है।

इन 8 मरीजों में से एक बेंगलुरु और दूसरा दिल्ली से गया था। इनमें से 7 मरीज मुंबई के हैं और 1 मरीज वसई-विरार का है। इन सभी रोगियों की आयु 24 से 41 के बीच है। 5 में हल्के लक्षण हैं। अब महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के कुल मरीजों की संख्या 28 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नये मामले सामने आए हं और किसी भी मरीज ने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नये मामलों के साथ ही सार्स-सीओवी-2 के नये स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से सात मामले मुंबई में सामने आए और संक्रमितों में तीन महिलाएं हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “(पुणे स्थित) राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। इनमें से सात मरीज मुंबई के हैं और एक मरीज वसई-विरार (मुंबई की एक छोटी बस्ती) का है। उसमें कहा गया कि इन आठ लोगों में सात को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है और उनके लार के नमूने दिसंबर के पहले हफ्ते में जांच के लिए ले लिए गए हैं। विभाग ने बताया कि सभी संक्रमित 24 से 41 आयु वर्ग में हैं।

उसने बताया कि आठ में से तीन में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि पांच में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। बुलेटिन में कहा गया, “प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, इनमें से कोई भी दूसरे देश से नहीं लौटा है।” बुलेटिन में कहा गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों में से एक ने बेंगलुरु की यात्रा की थी, जबकि अन्य ने नई दिल्ली का दौरा किया था। उसमें कहा गया है कि आठ मरीजों में से दो अस्पताल में हैं और छह घरों में पृथक-वास में हैं और उनके करीबी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब