लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2250 नए मामले सामने आए, 65 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: May 20, 2020 21:05 IST

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को 19 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद , कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 134 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 वर्षीय बच्ची और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत 11 महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 2250 नए मामले सामने आए हैं महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39, 297 हो गयी है

मुंबई: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 2250 नए मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39, 297 हो गयी जबकि 65 रोगियों की मौत होने से इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,390 हो गयी। इस रोग के कारण मुंबई में आज 65 लोगों की जान गयी। बुधवार को लगातार चौथा ऐसा दिन रहा जब राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या दो हजार से अधिक बढ़ी।  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक एक दिन में इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी बुधवार को सर्वाधिक रही। 

वहीं, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में केरल सरकार की प्रशंसा करते हुए भाजपा ने इसमें महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार के नाकाम रहने का बुधवार को दावा किया। पार्टी ने लोगों से अगले शुक्रवार को राज्य सरकार का विरोध करने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में स्वास्थ्य संबंधी ढांचा पूरी तरह चरमराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी पैकेज की घोषणा नहीं की। महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुंबई में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 22,563 मामले आए हैं और 800 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

अमरावती में कोरोना वायरस के 19 नए मामले

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को 19 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद , कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 134 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 वर्षीय बच्ची और 84 वर्षीय बुजुर्ग समेत 11 महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार, नए मामलों में से सात मरीज मसानगंज इलाके के हैं जिनमें से पांच मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिवार के एक सदस्य में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके पांच परिजनों को पृथकवास केंद्र में रखा गया था। मसानगंज में अब तक कोविड-19 के कुल 20 मामले सामने आए हैं जबकि पतिपुरा में चार, पैराडाइज कॉलोनी, सिंधुनगर, बेलपुरा और शिवनगर, नंदगांव पीठ में दो-दो मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बुधवार को संक्रमण से किसी की मौत होने की खबर नहीं है। अब तक कुल 62 लोग उपचार के बाद इस संक्रमण से उबर चुके हैं । कुल 57 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है तथा दो लोगों को नागपुर रेफर किया गया है।

धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले

मुंबई के धारावी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले सामने आये जिससे क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1378 हो गयी है । बीएमसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के माटुंगा लेबर कॉलोनी में छह मामले सामने आये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि एशिया के इस सबसे बड़े झुग्गी बस्ती में मंगलवार से अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत की सूचना नहीं है । क्षेत्र में इससे मरने वालों की संख्या 56 है। उन्होंने बताया कि महामारी के कारण धारावी में मृत्युदर 4.1 प्रतिशत है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी