लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को कोविशील्ड टीके की 9.63 लाख खुराक प्राप्त हुईं: टोपे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से 'कोविशील्ड' टीके की 9.63 लाख खुराक प्राप्त हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के 36 जिलों के 511 केंद्रों पर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

टोपे ने एक बयान में कहा, '' इन सभी केंद्रों पर इंटरनेट, बिजली और वेब प्रसारण सेवाएं आदि की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।''

उन्होंने कहा, '' राज्य सरकार ने अब तक डॉक्टरों, नर्सों और कोविड-19 मरीजों के करीबी संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों समेत 7.84 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का ब्योरा तैयार किया है। राज्य सरकार के पोर्टल पर मंगलवार मध्यरात्रि तक पंजीकरण (पहले चरण में जिन्हें टीका लगाया जाएगा) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।''

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप को मंगलवार सुबह पुणे हवाईअड्डे से दिल्ली भेजा गया।

देशभर के 13 शहरों में टीकों की 56.5 लाख खुराकों के पुणे से परिवहन के लिए चार एयरलाइनों ने 9 उड़ाने संचालित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos