लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भाजपा करेगी 'खेला'? MLC चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 10 से ज्यादा विधायकों के गुजरात पहुंचने की खबर

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2022 09:47 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए परेशानी बढ़ सकती है। एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के 13 विधायकों के गुजरात पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना में फूट की खबरें, एमएलसी चुनाव के बाद पार्टी के 10-12 विधायक 'पार्टी की पहुंच' में नहीं।सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना के ये विधायक गुपचुप तरीके से गुजरात पहुंच गए हैं।एमएलसी चुनाव में सोमवार को भाजपा ने पांच सीटें जीतकर चौंका दिया था, इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म।

मुंबई: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस के  गठबंधन को बड़ा झटका देने के बाद भाजपा क्या कोई बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है? इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, कल हुए एमएलसी चुनाव के बाद से शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे सहित 10-12 विधायकों के पार्टी के 'पहुंच से बाहर' होने की खबरें हैं। ऐसी अटकलें हैं कि शिवसेना के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना के ये विधायक बिना किसी को कुछ बताए गुजरारत पहुंच गए हैं। कहा ये जा रहा है कि ये विधायक सूरत में डेरा डाले हुए हैं और शिंदे भाजपा से संपर्क में हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

इससे पहले सोमवार को पर्याप्त वोटों की कमी के बावजूद भाजपा ने 10 में से 5 सीटें जीतकर चौंका दिया था। माना जा रहा है कि शिवसेना के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की वजह से ऐसा हुआ। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के तीन विधायकों के भी क्रॉस वोटिंग करने की खबर है।

स्थानीय मीडिया चैनलों की रिपोर्टों के अनुसार एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद सोमवार रात शिवसेना विधायक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास में मिले थे। हालांकि इस बैठक से एकनाथ शिंदे और 13 अन्य विधायक गायब थे। इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद देवेंद्र फड़नवीस का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा को पांच सीटों पर मिली विजय से महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ सत्ताधारी विधायकों के बीच अस्थिरता का संकेत मिलता है। फडणवीस ने कहा कि सभी निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों के समर्थन से भाजपा की विजय सुनिश्चित हुई। 

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 106 विधायक हैं। कल विधान परिषद की 10 रिक्त सीट के लिए मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार, भाजपा के पांच और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों को जीत दिलाने में सफल रही।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टीEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव