लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः 12 साल की नाबालिग पीड़िता का पता नहीं चलने पर कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी को किया बरी

By भाषा | Updated: January 24, 2020 15:58 IST

महाराष्ट्रः अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक कडु ने अदालत को बताया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के बेहसारिया की निवासी है और अपने पिता और बहन के साथ रहती थी। जीवन यापन करने के लिए वे शादी में गाते थे और भीख मांगते थे।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे की स्थानीय जिला अदालत ने बारह साल की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्षीय एक मजदूर को बरी कर दिया।अभियोजन पीड़िता को खोजने में विफल रहा।

महाराष्ट्र के ठाणे की स्थानीय जिला अदालत ने बारह साल की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्षीय एक मजदूर को बरी कर दिया क्योंकि अभियोजन पीड़िता को खोजने में विफल रहा। जिला और विशेष न्यायाधीश पी पी जाधव ने जनवरी 18 को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत राजेंद्र निषाद के खिलाफ आरोप सिद्ध करने में नाकाम रहा।

अतिरिक्त लोक अभियोजक विवेक कडु ने अदालत को बताया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के बेहसारिया की निवासी है और अपने पिता और बहन के साथ रहती थी। जीवन यापन करने के लिए वे शादी में गाते थे और भीख मांगते थे।कडु ने कहा कि पीड़िता मार्च 2015 में घर से भाग कर गोरखपुर मुंबई जाने वाली ट्रेन पर चढ़ गई थी। रास्ते में उसकी मुलाकात आरोपी और उसके परिवार से हुई। निषाद की पत्नी ने पीड़िता से कहा कि वह उसे घर दिलाने में मदद करेगा जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को भिवंडी में एक फ्लैट में रखा और कथित तौर पर कई बार उसका बलात्कार किया।पीड़िता द्वारा पड़ोसी से इसकी जानकारी दिये जाने के बाद पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने ले जाया गया। थाने में आरोपी मौजूद था और उसने पीड़िता को धमकाया।पीड़िता को पहले भिवंडी में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के संरक्षण में रखा गया और बाद में उत्तर प्रदेश की बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अभियोजन पीड़िता को अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। अदालत ने यह भी पाया कि चिकित्सकीय साक्ष्य भी अभियोजन के आरोपों की पुष्टि नहीं करते हैं। 

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है