लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव से भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस लिया, कांग्रेस के निर्विरोध जीत का रास्ता साफ

By विशाल कुमार | Updated: September 27, 2021 17:33 IST

मई में मौजूदा कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है। पिछले हफ्ते, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की थी और भाजपा उम्मीदवार की वापसी का अनुरोध किया था.

Open in App
ठळक मुद्देमई में मौजूदा कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है।भाजपा ने अपने मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा थापूर्व सांसद रजनी पाटिल कांग्रेस के लिए मैदान में हैं, जिसने उन्हें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है.

मुंबई: भाजपा ने सोमवार को महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार संजय उपाध्याय का नाम वापस ले लिया, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार रजनी पाटिल की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी सदस्यों से विचार-विमर्श किया और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में इस मामले पर सामूहिक निर्णय लिया।

मई में मौजूदा कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है।

पिछले हफ्ते, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की थी और भाजपा उम्मीदवार की वापसी का अनुरोध किया था.

जहां भाजपा ने अपने मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा था, वहीं पूर्व सांसद रजनी पाटिल कांग्रेस के लिए मैदान में हैं, जिसने उन्हें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है.

बता दें कि, राज्य विधानसभा में 288 सदस्य राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का गठन करते हैं.

संख्या के लिहाज से कांग्रेस (44), एनसीपी (54) और शिवसेना (56) के पास एक साथ 154 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के पास केवल 105 हैं.

शेष 29 सदस्य छोटे दलों और निर्दलीय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से एमवीए 15 सदस्यों और भाजपा 14 सदस्यों के समर्थन का दावा करता है.

टॅग्स :राज्य सभामहाराष्ट्रBJPकांग्रेसMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है