लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश: उस्मानाबाद जिले में 459 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:39 IST

Open in App

औरंगाबाद, 28 सितंबर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में पिछले 48 घंटे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बाढ़ के पानी में फंसे 459 लोगों को हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मांजरा बांध से आज पानी छोड़ा गया जिससे पड़ोसी जिलों के कुछ हिस्सों और गांवों में बाढ़ आ गई।

उस्मानाबाद जिले और मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य भागों में बीते दो दिन में भारी बारिश हुई है।

उस्मानाबाद तहसील के दौतपुर गांव से दो बच्चों सहित छह लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये बचाया गया, जबकि कलांब तहसील के सौंदाने अंबा गांव से दस लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

पड़ोसी लातूर जिले के कलेक्टर पृथ्वीराज बी पी ने बताया कि जिले के रेनापुर तहसील के पोहरेगांव में एक बच्चे समेत तीन लोगों का परिवार कथित तौर पर फंसा हुआ है, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बचाव दल मौके पर नहीं पहुंच सका।

उन्होंने कहा, ''हम उन्हें बचाने के अन्य तरीके आजमा रहे हैं। हेलीकॉप्टर लातूर में रुका है। यह कल सुबह उन्हें बचाने के लिए उड़ान भरेगा।''

उस्मानाबाद जिले में इस मानसून के मौसम में 824.90 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले साल हुई 620.60 मिमी की तुलना में 204 मिमी अधिक है। भूम तहसील में अब तक सबसे अधिक 961.60 मिमी बारिश हुई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कई वर्षों के बाद जिले में इतनी ज्यादा बारिश हुई है, जो वार्षिक औसत का 136.78 प्रतिशत है। उस्मानाबाद सूखा क्षेत्र कहे जाने वाले मराठवाड़ा का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि भूम में जहां 961.60 मिमी बारिश हुई है, वहीं अन्य तहसीलों में उस्मानाबाद में 786.90 मिमी, तुलजापुर में 847.10 मिमी, परंदा में 757.10 मिमी, कल्लम में 763.90 मिमी, ओमरगा में 864.70 मिमी, लोहारा में 725.70 मिमी और वाशी में 925.20 मिमी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि सिनाकोलेगांव, चांदनी, मांजरा, टेरना, लोअर टेरना, रुईभर, कुरनूर और बोरी जैसे बांध उफान पर हैं। उस्मानाबाद शहर के लिए पानी का मुख्य स्रोत उजानी बांध भी उफान पर है। भारी बारिश ने सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, कपास और बाजरा जैसी खरीफ फसलों को प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू