लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश : बोल्डर के नीचे दबकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:01 IST

Open in App

ठाणे, 19 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा इलाके में लगातार भारी बारिश के कारण सोमवार शाम एक विशालकाय पत्थर (बोल्डर) लुढ़कता हुआ झुग्गी बस्ती पर आ गिरा जिसके कारण तीन नाबालिगों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह हादसा घोलई नगर में हुआ, जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गयी।

संतोष कदम के मुताबिक राहत एवं बचावकर्मियों ने मलबे में से शवों को निकाल लिया है। इस हादसे के बाद दो अन्य बच्चों को बचा लिया गया।

कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रभु सुदाम यादव (45), उसकी पत्नी विधावती देवी यादव (40) और उनके बच्चों रवि किशन (12), सिमरन (10) और संध्या (3) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए