लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश : दलाई लामा ने लोगों की मौत पर जताया दुख

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:54 IST

Open in App

धर्मशाला, 25 जुलाई तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और राहत एवं बचाव प्रयासों में दान भी दिया।

महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और कुछ इलाकों में भूस्खलनों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 112 हो गयी। इनमें से 52 लोगों की मौत अकेले तटीय रायगढ़ जिले में हुई।

एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान और कई लोगों को हो रही दिक्कतों की खबरों पर दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं जतायी।

बयान में दलाई लामा के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं समझता हूं कि राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकारी मानसून की भीषण बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए मैंने दलाई लामा ट्रस्ट से राहत एवं बचाव प्रयासों में दान देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह