लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बारिश: रत्नागिरी जिले में भूस्खलन के बाद 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:16 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भूस्खलन के बाद मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में, चिपलून शहर में बाढ़ का पानी कुछ हद तक कम होने के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

रत्नागिरी जिले के कुछ हिस्से पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

अधिकारी ने कहा, “जिले में भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ”

हालांकि, घटना का सटीक स्थान, समय और अन्य जानकारियां अभी तक ज्ञात नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण संपर्क स्थापित करना मुश्किल हो गया है और यह प्रभावित लोगों तक पहुंचने और उनके आपात संदेश का जवाब देने में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि चिपलून में मिले शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

बृहस्पतिवार देर रात चिपलून पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा, 'चिपलून शहर के कई हिस्सों से अब पानी कम हो गया है, लेकिन यह सच है कि जल स्तर बहुत अधिक था और यह 2005 में आई बाढ़ के निशान को पार कर गया था। नुकसान का आकलन कार्य शुक्रवार शाम तक शुरू हो जाएगा। अब सड़कों की सफाई, गलियों से कीचड़ हटाना प्राथमिकता है। बिजली वितरण कंपनी की कई टीमें भी क्षेत्र में बिजली बहाल करने का काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया