लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ पुलिस ने नकली सोने के धंधे के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 15:33 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), 20 अप्रैल रायगढ़ पुलिस ने नकली सोने की अंतर-राज्यीय तस्करी के सिलसिले में एक महिला समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक डूढे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपियों को गुजरात, राजस्थान और समीपवर्ती ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने यह दावा करते हुए एक व्यक्ति को 65 लाख रूपये का कथित रूप से चूना लगाया कि वे उसे सस्ती दर में सोने की चिप बेच रहे हैं जबकि वह पीतल था।

उन्होंने बताया कि अलीबाग के मंडावा थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।

बयान के अनुसार पुलिस ने प्रभुभाई गुलशन सोलंकी उर्फ कल्पेश प्रजापति (37), मनीलाल नारायण राठौड़ उर्फ महेश प्रजापति (52), अर्जुन सोलंकी (52) और लक्ष्मीदेवी शंकर गुजराती (45) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जांच से पता चला है कि आरोपियों ने मुम्बई, नासिक, वर्धा, नागपुर, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में लोगों को चूना लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे